जिला बदर- नैनीताल पुलिस ने 9 मुकदमे वाले इस बदमाश को सीमा पार छोड़ा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। काठगोदाम थाना पुलिस ने नौ मुकदमों का सामना कर रहे मनीष को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। पुलिस उसे नियमानुसार जनपद की सीमा से बाहर छोड़ आई। इस कार्रवाई को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है।पुलिस के मुताबिक, मनीष पुत्र गंगाराम निवासी रामलाल कॉलोनी, थाना काठगोदाम के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत नौ मुकदमे दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत कार्रवाई की गई।जिलाधिकारी नैनीताल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेशों के अनुपालन में मनीष को छह महीने के लिए जिला बदर किया गया है।प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। खेडा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट कुमार ने पुलिस टीम के साथ मनीष को नियमानुसार जनपद की सीमा से बाहर किया।अब छह महीने तक नैनीताल जिले में मनीष की एंट्री पर रोक रहेगी। जिला बदर के आदेशों का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई हो सकती है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999