उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम, यहां जानें 31 अक्टूबर तक का weather update

खबर शेयर करें -

Uttarakhand Weather Update uttarakhand mausam

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम साफ़ रहने वाला है। वैज्ञानिकों ने 31 अक्टूबर तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है ।

26 अक्टूबर को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि 29 अक्टूबर 2026 से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुई गैंगवार की साजिश, शार्प शूटर जितेंद्र चौधरी घायल, दो बदमाश गिरफ्तार

29 अक्टूबर का weather update

वैज्ञानिकों की माने तो 29 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले में बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी होने की संभावना है। जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

30 और 31 अक्टूबर का मौसम अपडेट

मौसम विभाग की माने तो 30 अक्टूबर को कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के 3300 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी हो सकती है। वहीं 31 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी हो सकती है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999