मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक

खबर शेयर करें -

भीमताल । ओखलकांडा ब्लॉक के लुगड़ निवासी जोध सिंह चिलवाल की सर्पदंश से मृत्यु के बाद कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा।

मंत्री राम सिंह कैड़ा आज मृतक जोध सिंह चिलवाल (पुत्र स्व. लछम्म सिंह चिलवाल) के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर इस दुखद घटना पर संवेदना जताई और परिवार को ढांढस बंधाया।

यह भी पढ़ें -  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर नैनीताल पुलिस का अवैध गतिविधियों पर वार,ट्रक से 414 टिन लीसा बरामद

इस अवसर पर मंत्री कैड़ा ने कहा कि जोध सिंह की सर्पदंश से हुई मृत्यु से परिवार को गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपते हुए उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर -मानसून अर्लट को लेकर दीपक रावत ने सभी जिला अधिकारियों को दिए निर्देश

मंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और दिवंगत के परिजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999