Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं। रविवार देर शाम पुराने सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार कैंटर और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों युवकों की मौत की खबर से उनके परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, स्कूटी संख्या यूके04एएन-5112 पर सवार दो युवक नगला की ओर से लालकुआं आ रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी पुराने सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के पास पहुंची, तभी लालकुआं से रुद्रपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार कैंटर संख्या यूपी25एफटी-1983 ने स्कूटी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  माले ने दिया हल्द्वानी काठगोदाम नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को समर्थन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही लालकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान चेतन बिष्ट (21 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह बिष्ट, निवासी मानपुर पश्चिम, दौलतपुर, गौलापार, जनपद नैनीताल, तथा दीक्षित बिष्ट (24 वर्ष), पुत्र किशन सिंह, निवासी भवाली के रूप में हुई है। दोनों युवकों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड -यहां आग लगने से बेघर हुए कई लोग,जल गया पूरा मोहल्ला,सीएम ने जताया दुख

लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव की कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद यातायात को भी सामान्य कराया गया।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999