जिला बार एसोसिएशन बागेश्वर को चेंबर निर्माण हेतु भूमि मिलेगी लीज पर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।

आज उत्तराखण्ड कैबिनेट बैठक में 09 महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगार्इ गयी, जिसमें जिला बार एसोसिएशन बागेश्वर को जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता चैम्बर निर्माण हेतु न्याय विभाग की 40.80 वर्ग मीटर भूमि नि:शुल्क लीज पर दिये जाने का आज कैबिनेट बैठक में निर्णय हुआ। इस निर्णय के लिए श्रीमती रेखा आर्या, मा0 मंत्री महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध एवं मत्स्य विकास उत्तराखण्ड सरकार तथा प्रभारी मंत्री बागेश्वर ने मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया तथा कैबिनेट के सभी मा0 सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें -  फिर दरक गई नैनीताल की नयना पीक पहाड़ी, लोगों में दहशत; प्रशासन की अनदेखी पर सवाल

इसके साथ ही मा0 मंत्री द्वारा जिला बार एसोसिएशन बागेश्वर को अधिवक्ता चैम्बर निर्माण हेतु नि:शुल्क भूमि उपलब्ध होने पर बहुत बहुत बधार्इ एवं शुभकामनायें प्रेषित की गयी। इस आशय की जानकारी मा0 महिला अधिकारिता, एकीकृत बाल विकास योजना, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विकास विभाग मा0 मंत्री के पी.एस. एल.एस.नगरकोटी द्वारा दी गयी।

                                    
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999