जिला अधिकारी ने डॉक्टर के रूप में 65 गर्भवती महिलाओं के किए अल्ट्रासाउंड

खबर शेयर करें -

जिले की कमान संभालने वाले जिलाधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को लेकर के बड़े गंभीर हैं टिहरी जनपद के जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थत्यूड़ जौनपुर में 65 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कर को यह सुविधा अपने ही जनपद में दे रहे हैं।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थत्यूड़ जौनपुर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वास्थ्य व्यस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही सभी मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। इसके साथ ही मरीजों एवं प्रेगनेंसी महिलाओं से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में 65 अल्ट्रासाउंड किए गए, जिसमें 57 अल्ट्रासाउंड गर्भवती महिलाओं के तथा 08 जनरल अल्ट्रासाउंड शामिल हैं। अवगत है कि इससे पूर्व भी जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक अवकाश के दिन जनपद क्षेत्रांतर्गत अलग अलग स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर अल्ट्रासाउंड किए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थत्यूड़ जौनपुर में भी 07 अप्रैल, 2023 को जिलाधिकारी द्वारा 63 प्रेग्नेंसी अल्ट्रासाउंड किए गए थे।

यह भी पढ़ें -  आठवीं के छात्र ने पंखे से लटक कर लगाई फांसी, ट्यूशन जाने के लिए दबाव बनाने से था नाराज

इस दौरान सीएमओ टिहरी गढ़वाल डॉ. मनु जैन, सीएमएस जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित रॉय, एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मी राज चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999