“ज्ञान ना बांटे, नया फोन दे दें…”, फोन जमा ना कराने पर ट्रोल हुई उर्मिला सनावर ने दिया करारा जवाब

खबर शेयर करें -
ANKITA BHANDARI CASE urmila-sanawar-new-POST

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी कांड पर खुलासे करने वाली एक्ट्रेस उर्मिला सनावर बीमार हो गई है। इसका एक वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्हें अपना फोन जांच के लिए पुलिस के पास जमा कराना था। लेकिन इससे पहले ही वो बीमार हो गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ऐसे में अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वो इसकी सफाई देती नजर आ रही है।

उर्मिला ने कथित वीआईपी के नाम को लेकर सबूत का किया था दावा

दरअसल अंकिता भंडारी कांड में उर्मिला ने कथित वीआईपी के नाम को लेकर सनसनी मचाई थी। पुलिस को फोन जमा कराने से पहले वो बीमार हो गई। सोमवार रात से वो बीमार है। जिसके चलते उन्होंने होटल के कमरे से ही अपना इलाज कराया। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोग कह रहे है कि जांच के लिए फोन जमा कराने से पहले उर्मिला ड्रामा कर रही हैं। जब असल में वादा निभाने का वक्त आया तो उर्मिला बीमार पड़ गई।

यह भी पढ़ें -  वात्सल्य योजना : लाभार्थियों के खातों में भेजी 3 करोड से अधिक की धनराशि

फोन जमा कराने से पहले पड़ गई बिमार

दरअसल 13 तारीख की दरमयानी रात यानी जिस सुबह फोन जमा होना था उससे ठीक पहले उर्मिला सनावर एक वीडियो पोस्ट करती हैं। जिसका कैप्शन था की अभी उर्मिला जी की तबीयत बहुत खराब है और वो कोर्ट में फोन जमा कराने में असमर्थ हैं। इस तस्वीर में उर्मिला एक बेड पर अचेत सी लेटी दिखाई दे रही हैं। चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगा है और एक शख्स उनका bp नापता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें -  रामलीला मैदान के पास युवक शव मिलने से सनसनी

लोगों ने किया ट्रोल

लेकिन ये शख्स डॉक्टर की पोशाक में नहीं था और इस शख्स ने हेलमेट भी पहन रखा था। जिसके बाद से लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। लोग कमेंट करने लगे -“हेलमेट पहनकर कौन सा डॉक्टर इलाज करता है भाई?” एक यूज़र ने लिखा, “बीमार भी मैडम पूरा मेकअप करके हुई हैं।” तो अन्य ने कहा, “जब सबूत देने की बारी आई, तो ड्रामा शुरू हो गया। ये सब फेमस होने के लिए किया गया था।”

उर्मिला ने पोस्ट किया शेयर

उर्मिला ने ट्रोलिंग के बाद पोस्ट शेयर कर कहा, “जो लोग मुझे कल से ज्ञान बांट रहे हैं मेरी तबीयत खराब होने के बाद की एसआईटी को फ़ोन जमा नहीं कराए। फ़ोन देना नहीं चाहती सबूत देना नहीं चाहती तो मेरी उन लोगों से रिक्वेस्ट हैं। मैं राजपुरा देहरादून में हूं मुझे दो।

यह भी पढ़ें -  मंदिर में चोरी करने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
ANKITA BHANDARI CASE

फ़ोन लाकर दे दें क्योंकि मेरे तो दोनों फ़ोन कल जमा हो जाएंगे और सरकार मुझे फ़ोन क्यों देगी? SIT मुझे फ़ोन क्यों देगी और मेरे पास इतने पैसे हैं नहीं? तो जो भी मेरे चाहने वाले हैं शुभचिंतक हैं आगे बढ़ के मुझे कोई फोन दे दें ताकि मैं अपना सीम चला सकूं जनहित में जारी, मुझे भी तो पता चले। आप लोग अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय दिलाने के लिए कितना सहयोग उर्मिला को करते हो”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999