38वें नेशनल गेम्स की तारीख पर संशय खत्म, यहां जानें कब होंगे National games

खबर शेयर करें -

38वें नेशनल गेम्स की तारीख पर संशय खत्म, यहां जानें कब होंगे National games

38वें नेशनल गेम्स की तारीख पर संशय खत्म हो गया है. राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारा प्रदेश 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 के बीच राष्ट्रीय खेल करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

38वें नेशनल गेम्स की तारीख पर संशय खत्म

उत्तराखंड सरकार की नेशनल गेम्स की तैयारियों को देखने के बाद तारीख को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी. लेकिन खेल मंत्री रेखा आर्या ने एक बार फिर दोहराया कि राष्ट्रीय खेलों के ऐतिहासिक और सफल आयोजन के लिए उत्तराखंड राज्य पूरी तरह से तैयार है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड…35 लाख की साइबर ठगी में हल्द्वानी कनेक्शन!-इस पदाधिकारी को हरियाणा पुलिस पूछताछ के लिए ले गई

जानें कब होंगे National games

रेखा आर्या ने आज उन्होंने ACEO राष्ट्रीय खेल सचिवालय, निदेशक खेल विभाग को यह निर्देशित किया कि भारतीय ओलंपिक संघ को यह सूचित किया जाए कि 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करने के लिए राज्य की तैयारी पूरी है.

National games के लिए उत्तराखंड तैयार : मंत्री

इसी क्रम में आज भारतीय ओलंपिक संघ को email के माध्यम से यह सूचित किया गया है कि उत्तराखंड राज्य 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करने के लिए तैयार है. खेल मंत्री ने कहा कि हम इस आयोजन की मेजबानी करेंगे और हमारा उत्तराखंड हर मानक पर खरा साबित होगा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पालतू पशुओं को सड़क पर छोड़ने पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई,सड़क पर छोड़े तो लगेगा जुर्माना।
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999