डॉ. कमल चंद्र दानी को यूपीईएस से पीएचडी की उपाधि

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी “जिला नैनीताल” के डॉ. कमल चंद्र दानी को यूपीईएस से पीएचडी की उपाधि, वेलबोर स्थिरता पर किया शोध.जी हा डॉ कमल चंद्र दानी पुत्र प्रकाश चंद्र दानी गौजा जाली बिचली हल्द्वानी निवासी को देहरादून स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज़ (UPES) के 23वें दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उनका शोध “Highly Deviated और Horizontal Wells में Stability” असामान्य भंडारों (Unconventional Reservoirs) में क्षैतिज दिशा में ड्रिलिंग तकनीक की दक्षता बढ़ाने पर केंद्रित है।

डॉ. कमल चंद्र दानी को यूपीईएस से पीएचडी की उपाधि

यह भी पढ़ें -  सड़क हादसे में माँ बेटे की मौत

डॉ. दानी को यह उपाधि श्री गोपाल जोशी (कार्यकारी निदेशक एवं प्रमुख, केडीएमआईपीई, ओएनजीसी) तथा श्री आनंद रामामूर्ति (प्रबंध निदेशक, माइक्रोन इंडिया) द्वारा प्रदान की गई। यह शोध डॉ. डी.के. गुप्ता और डॉ. पुष्पा शर्मा के निर्देशन में पूरा हुआ।डॉ. दानी के कार्य से वेलबोर स्थिरता में सुधार, क्षैतिज दिशा में ड्रिलिंग तकनीक, ड्रिलिंग संचालन के अनुकूलन और भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी:ओपन यूनिवर्सिटी के पास जंगल में मिला युवक का सड़ा-गला शव, क्षेत्र में मची सनसनी

यूपीईएस के पूर्व छात्र डॉ. दानी के पास पेट्रोलियम इंजीनियरिंग और अपस्ट्रीम एसेट मैनेजमेंट की डिग्रियाँ हैं। उन्हें भारत, रूस, कोलंबिया, चीन और खाड़ी देशों सहित कई देशों में तेल क्षेत्र का व्यापक अनुभव प्राप्त है।अपने पिता-माता, मार्गदर्शकों, परिवार और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डॉ. दानी ने कहा कि उनका शोध कठिन भूगर्भीय परिस्थितियों और कोल बेड मीथेन (CBM) जैसे असामान्य संसाधनों में अधिक कुशल ड्रिलिंग में सहायक होगा। उन्होंने भारत की सतत ऊर्जा विकास में योगदान जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जिस पत्नी को पुलिस में नौकरी दिलाने के लिए पति ने खून पसीना एक कर दिया,नौकरी लगते ही किसी और से रचा रही थी शादी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999