पौड़ी में गुलदार का आतंक: ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें -
devprayag news

पौड़ी के डोभाल ढांडरी क्षेत्र में गुलदार द्वारा महिला को घायल किए जाने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। घटना से नाराज लोगों ने पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने वाले गडोली ढांडरी मोटर लिंक मार्ग तिराहे पर धरना प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने की गुलदार को शूट करने की मांग

गुलदार के बढ़ते हमलों के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि आतंक का पर्याय बने गुलदार को मारने की अनुमति जारी नहीं की तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग संवेदनहीन हो गया है।

यह भी पढ़ें -  Reel बनाने वाले ध्यान दें!, रेलवे स्टेशन पर वीडियो बनाने वालों पर लगेगा इतना जुर्माना

ये भी पढ़ें: पहाड़ में फिर गुलदार का हमला: घास लेने गई महिला को किया घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

औपचारिकताएं पूरी कर रहा वन विभाग

ग्रामीणों ने कहा ढांडरी, रेवड़ी, थली और चंदोला रांई क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि घटना के बाद से भय का माहौल है और स्कूली बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वन मंत्री और विभाग केवल खानापूर्ति में लगे हुए हैं। केवल पिंजरा लगाकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-यहां रेलवे पटरी के किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से मची सनसनी

वन विभाग ने दी सफाई

मौके पर पहुंचे डीएफओ गढ़वाल वन प्रभाग अनिरुद्ध सिंह ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पिंजरा लगाया जा चुका है और गुलदार को पकड़ने के लिए कैमरा ट्रैप व ड्रोन कैमरा द्वारा निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि टीम लगातार प्रभावित क्षेत्र में गश्त कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: अंकिता हत्याकांड पर CBI जांच के बाद प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने 11 जनवरी का प्रदेश बंद वापस लिया
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999