हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-गेठिया के पास पलटी केमू बस, एक की मौत, छह गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शुक्रवार सुबह ज्योलिकोट-भवाली मार्ग पर गेठिया के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें केमू (कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन) की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।स्‍थानीय समाचार

जानकारी के अनुसार बस हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के बिर्थी की ओर जा रही थी। सुबह के समय बस में कुल 14 यात्री सवार थे। जैसे ही बस गेठिया के पास एक मोड़ पर पहुंची, अचानक ब्रेक फेल होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर ही पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने हरिद्वार में किया वात्सल्य गंगा आश्रय का लोकार्पण, दिल्ली की CM भी रही मौजूद

सूचना मिलते ही तल्लीताल थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।भौगोलिक संदर्भ

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999