सीएम धामी ने रामनवमी पर ऐसे किया पूजन, कन्याओं के पैर धुलवाकर लिया आशीर्वाद

खबर शेयर करें -

 

cm dhami kanyapoojan (1)

रामनवमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कन्या पूजन कर देवी स्वरूप बालिकाओं का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

May be an image of one or more people, henna and wedding

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “समस्त प्रदेशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन चरित्र हमें कर्तव्यनिष्ठा के साथ सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।”

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी भर्ती: 1046 वार्ड बॉय व पर्यावरण मित्र जल्द होंगे नियुक्त
May be an image of one or more people, henna and wedding

सीएम ने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण हो और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा, आदर्शों और नैतिक मूल्यों के प्रति हमारी आस्था को और अधिक मजबूत करता है। सीएम ने कहा कन्या पूजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है, जो नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999