नशे पर प्रहार: अल्मोड़ा में 4 किलो गांजे के साथ एक तस्कर अरेस्ट, लाखों में बताई जा रही कीमत

खबर शेयर करें -

almora taskar giraftar

उत्तराखंड पुलिस लगातार ‘ड्रग-फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अल्मोड़ा की भतरौजखान पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की।

अल्मोड़ा में 4 किलो गांजे के साथ एक तस्कर अरेस्ट

अल्मोड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोहान बैरियर से सल्ट की तरफ पनीयाली नाला रोड पर मोटरसाइकिल सवार एक युवक को रोककर तलाशी ली, जिसमें 4.085 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 लाख से अधिक आंकी गई है।

यह भी पढ़ें -  देर रात बिगड़ा मौसम : हल्द्वानी में तेज आंधी और बारिश_ तीन दिन अलर्ट

1 लाख से अधिक बताई जा रही कीमत

पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी की मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  डीडीहाट में CM ने किया रोड शो, कहा- पांचों लोकसभा में कमल खिलल, मोदी ज्यू यो बार फिर प्रधानमंत्री बनाल
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999