खानपुर MLA उमेश कुमार ने त्रिवेंद्र रावत को बताया मानसिक विकलांग, CBI जांच की श्रेय लेने का मामला

खबर शेयर करें -
खानपुर MLA उमेश कुमार ने त्रिवेंद्र रावत को बताया मानसिक विकलांग, CBI जांच की श्रेय लेने का मामला

UKSSSC पेपर लीक कांड की CBI जांच को लेकर अब प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस जांच की संस्तुति देकर युवाओं को राहत दी है, लेकिन इसी फैसले का श्रेय लेने की होड़ ने राजनीति को गरमा दिया है।

UKSSSC पेपर लीक प्रकरण पर सियासी तकरार

हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थक इस फैसले का श्रेय उन्हें दे रहे हैं। इसी पर पलटवार करते हुए खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने त्रिवेंद्र को निशाने पर लिया। उमेश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ‘झांझीपन और मानसिक विकलांगता की भी सीमा होती है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: चुनाव ड्यूटी पर गए ITBP जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
Khanpur MLA Umesh Kumar called Trivendra Rawat mentally handicapped.

युवाओं का थे ये आंदोलन: विधायक

खानपुर विधायक ने आगे कहा कि यह आंदोलन राज्य के युवाओं का था, इसमें न मेरा योगदान है, न आपका। मैंने केवल एक जिम्मेदार विधायक का काम किया। इसका मतलब यह नहीं कि कोई श्रेय लेने लगे।’ त्रिवेंद्र जी आपको तो मैं आज दोपहर में जवाब दूंगा इसका। राज्य के सभी युवाओं को, इनका समर्थन करने वाले सभी संगठनो, पत्रकार साथियों, अधिवक्ताओं का हार्दिक आभार जिन्होंने बच्चों का साथ दिया।

यह भी पढ़ें -  Chardham yatra 2025 : भक्तों में दिख रहा जबरदस्त उत्साह, 15 लाख पार पहुंचा पंजीकरण का आंकड़ा

राजनीतिक हलकों का मानना है कि पेपर लीक कांड पर सीबीआई जांच का फैसला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए बड़ा राजनीतिक हथियार साबित हो सकता है। लेकिन अब श्रेय की होड़ में यह मामला सीधे धामी-त्रिवेंद्र की सियासी तिकड़ी के बीच शक्ति प्रदर्शन का रूप लेता दिख रहा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999