किशोरी के साथ दरिंदगी की हदें पार, मुंह में कपड़ा ठूंस किया रेप फिर काटी गर्दन!

खबर शेयर करें -

पुलिस ने जंगल से एक किशोरी का शव बरामद किया है। शरीर पर जगह-जगह जख्म के निशान और कपड़े बिखरे पड़े थे। पुलिस अफसरों के मुताबिक यूपी के हरदोई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पहली नजर में रेप कर हत्या की घटना प्रतीत हो रही है। घटना पचदेवरा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस ने लडक़ी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के मुताबिक, जंगल में किशोरी की लाश को बरामद किया गया है। आरोपियों ने लडक़ी के गर्दन पर भी हमला किया है। शरीर पर क्षत-विक्षत कपड़ों को देखकर रेप जैसी घटना भी प्रतीत हो रही है। ऐसा लग रहा है कि आरोपियों ने मुंह में कपड़ा ठुसकर उसकी आवाज दबाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें -  तीन फरवरी को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, UCC विधेयक को सदन में पेश करने की दी जा सकती है मंजूरी

राजेश द्विवेदी ने बताया कि संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की एक टीम उनकी पहचान में जुटी हुई है। उनकी जल्द ही गिरफ्तारी होगी। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, पीडि़ता कक्षा आठ में पढ़ती थी। वहीं, घटना को लेकर गांव के ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999