चारधाम यात्रा को लेकर उत्साह, में 5.18 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

खबर शेयर करें -

चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा एक हफ्ते में 5.18 लाख के पार पहुंच गया है। बता दें केदारनाथ धाम के लिए सबसे ज्यादा पंजीकरण हुए हैं।

एक हफ्ते में 5.18 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा
उत्तराखंड में 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। वहीं श्रद्धालु भी यात्रा को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक हफ्ते में रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 5.18 लाख के पार पहुंच गया है। बता दें केदारनाथ धाम के लिए 1.73 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। जो सबसे अधिक है।

यह भी पढ़ें -  गुर्जर द्वारा आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही थी जुताई…………. डीएफओ तराई पूर्वी ने अभियान चलाकर ट्रैक्टर किया जप्त……………. हुई यह कार्रवाई…………….

17 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे ऑफलाइन पंजीकरण
बता दें 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू हो जाएंगे। श्रद्धालु ऋषिकेश, हरिद्वार और विकासनगर में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा 2026 का आगाज होने जा रहा है। 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके अलावा 23 अप्रैल को बदरीनाथ के कपाट खुलेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: यहां किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता

कैसे करें Chardham Yatra Online registration
यात्री मोबाइल एप या फिर वेबसाइट से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल एप tourist care uttarakhand पर भी पंजीकरण कर सकते हैं। आधार कार्ड से भारतीय श्रद्धालु का पंजीकरण होगा। वहीं विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  धामी सरकार का बड़ा ऐलान, कांवड़ मार्ग में स्थित खाद्य की दुकान पर मालिक का नाम, लाइसेंस और पहचान पत्र दिखाना जरूरी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999