भारी बारिश के कारण इन नदियों का बढ़ रहा जलस्तर,राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिलाधिकारियों क़ो दिये निर्देश

खबर शेयर करें -

वर्षा के कारण गौरी गंगा नदी (बंगापानी, पिथौरागढ़) एवं फीका बैराज जसपुर के जल स्तर में हो रही वृद्धि की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के सम्बन्ध में।

उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष, सिंचाई विभाग, देहरादून से प्राप्त दैनिक जल स्तर एवं पूर्वानुमान दिनांक 23.08.2023 (प्रति संलग्न) के क्रम में अवगत कराना है कि गौरी गंगा नदी (बंगापानी, मुनस्यारी) का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर प्रवाहित हो रही है तथा फीका बैराज, जसपुर ( उधम सिंह नगर) का जलस्तर अधिकतम बाढ़ स्तर से ऊपर हो गया है। अतः आपके जनपद में जलस्तर की वास्तविक समय की निगरानी (Real time monitoring) किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए जलस्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत अपने जनपद में निम्न सावधानियां बरतना सुनिश्चत करने का कष्ट करें।

यह भी पढ़ें -  चम्बल पुल के पास चैकिंग के दौरान पुलिस ने 2 किलो 770 ग्राम चरस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

  1. प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाये। 2. किसी भी आपदा / दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जायें।

  1. आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।
  2. समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे। 5. समस्त चौकी / थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।
  3. उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी / कर्मचारी के मोबाईल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे। 7. अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री
यह भी पढ़ें -  केदारनाथ पहुंचे प्रमुख सचिव प्रधानमंत्री, निर्माण कार्यों का लिया जायजा

अपने वाहनों में रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे।

  1. उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल सुविधा की व्यवस्था की जाये।
  2. असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति न दी जाये। 10. नगर एवं करवाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये।
  3. जिला सूचना अधिकारी उका सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे।
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999