उपखनिज ले जा रहा डंपर हुआ बेकाबू, डेढ किमी लंबी सड़क के किनारे खड़े नौ बिजली पोल तोड़े, पीरूमदारा में अंधकार, केस दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। रामनगर के पीरूमदारा गांव में कल रात एक तेज रफ्तार डंपर ने बिजली विभाग के नौ बिजली के पोलों को तोड़ दिया। इससे एलटी व एचटी दोनों ही लाइनें क्षतिग्रसत हो गई गांव अंधेरे में डूब गया।

विभाग के कर्मचारियों ने पूरे दिन मशक्कत करके एचटी लाइन को तो जोड़ दिया लेकिन एलटी लाइन संभवत: शनिवार जुड़ सके। इधर विद्युत विभाग ने भी आरोपीडंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  नवनियुक्त जिलाधिकारी श्रीमती रीना जोशी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण किया


इस घटना में डंपर की टक्कर से टूट नौ पोल सडक और आसपास के मकानों पर गिरे।इससे मकानों को भी नुकसान पहुंचा। डंपर पूरे डेढ किमी तक पोलों को तोड़ता चला गया। गनीमत रही कि रात होने के कारण सड़क पर कोई अन्य वाहन या व्यक्ति नहीं था अन्यथा हादसा जानी भी हो सकता था।

घटना गुरुवार रात लगभग साढ़े दस बजे की है। उपखनिज लेकर पीरूमदारा से कठियापुल की तरफ जा रहा एक अनियंत्रित डंपर UP 21 CT 0896 लगभग डेढ किमी के दायरे में आने वाले नौ बिजली के पोलों को तोड़ता चला गया।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने नव निर्मित 100 फीट ऊंचाई के तिरंगे झंडे का लोकार्पण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, तथा राष्ट्रीय गान गाया गया तथा सलामी ली


इससे पोल उखड़ कर इधर उधर गिरने लगे।कुछ पोल सड़क किनारे बने मकानों पर भ्ज्ञी गिरे। जिससे मकानों को भी नुकसान पहुंचा। पहला पोल गिरते ही गांव की बिजली चली गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर पीरूमदारा पुलिस चौकी पहुंचा कर खड़ा कर दिया। डंपर को उस समय ठाकुरद्वारा मुरादाबाद क रहने वाला इकरामुल चला रहा था। शुक्रवार को तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें -  22 अप्रैल से प्रारम्भ हो रही चारधाम यात्रा, पहले होगा माॅक अभ्यास का आयोजन


उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मार्ग पर दिन के समय कोई डंपर नहीं चलेगा। इकरामुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। गांव की बिजली व्यवस्था शनिवार तक ठीक हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999