उत्तराखंड में देर रात महसूस किए गए भूकंप के झटके

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी में आधी रात को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया है। गहरी नींद में सो रहे लोग तेज झटके से कांप उठे और तुरंत घर छोड़कर बाहर भागे। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रात 3.49 मिनट पर उत्तरकाशी के यमुनाघाटी में तेज भूकंप का झटका महसूस हुआ। जनपद के तहसील पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का समय कम था, लेकिन झटका तेज़ था। लिहाजा गहरी नींद में सोए हुए लोग जागते हुए तुरंत घर से बाहर की ओर भागे। भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 रही। सभी तहसील थाना चौकिया से डेल्टा के माध्यम से दूरभाष द्वारा सूचना ली गई है जिसमें भूकंप से कहीं भी किसी भी तरह की जनहानि पशु हानी नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  दहेज के लिए महिला को घर से निकाला महिला ने ससुरालियों के खिलाफ वह मारपीट का मुकदमा दर्ज किया
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999