Eden Gardens Weather and Pitch Report : KKR Vs RCB मैच में बारिश बनेगी विलेन, जानें पिच और मौसम का हाल

खबर शेयर करें -




KKR Vs RCB Pitch & Weather: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन का आगाज आज यानी 22 मार्च शनिवार से होने जा रहा है। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने जा रहा है।ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।


मैच से पहले IPL 2025 ओपनिंग सेरेमनी होगी। जिसमें बॉलीवुड के कलाकार दिशा पटानी, गायक अरिजीत सिंह, एक्टर वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और श्रेयस घोषाल आदि परफार्म करते नजर आएंगे। हालांकि आज के पहले मुकाबले में मौसम खेल को बिगाड़(Eden Gardens Weather ) सकता है। फिलहाल कोलकाता में तेज बारिश (kolkata weather today) हो रही है। ऐसे में सवाल ये है कि इस पिच का मिजाज (eden gardens pitch report) कैसा रहेगा और क्या मौसम इस मुकाबले में खलल डाल सकता है? आइए जानते हैं।

यह भी पढ़ें -  नाबालिग के अपहरण कर छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन के मामले में तीन गिरफ्तार

KKR Vs RCB Pitch Report: कैसी होगी पिच
ईडन गार्डन्स की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों की मददगार रही है। लेकिन खेल की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलती है। खासतौर पर नई गेंद के साथ पेसर्स को स्विंग और उछाल मिल सकता है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है पिच बल्लेबाजों के लिए आसान हो जाती है। हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम ज्यादातर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती है ताकि बाद में ओस का फायदा उठाकर रनचेज आसान हो सके।

हालांकि बीसीसीआई के नए नियम के मुताबिक अगर दूसरी पारी में ओस ज्यादा हो तो अंपायर 10वें ओवर के बाद गेंद बदलने का विकल्प दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  ऑपरेशन कालनेमी: अंधविश्वास फैलाने वाले 12 बाबा चढ़े पुलिस के हाथ, जादू-टोना कर जनता को बना रहे थे बेवकूफ

ईडन गार्डन्स पर अब तक के आंकड़े (eden gardens pitch report)
कुल मैच खेले गए: 93
पहले बैटिंग करते हुए जीती टीमें: 38
दूसरी पारी में जीतने वाली टीमें: 55
टॉस जीतकर जीते गए मैच: 49
टॉस हारकर जीते गए मैच: 44
सबसे बड़ा स्कोर: 262/2 (PBKS बनाम KKR, 2024)
सबसे छोटा स्कोर: 49 (RCB बनाम KKR, 2017)
पहली पारी का औसत स्कोर: 166
क्या कहता है कोलकाता का मौसम? eden gardens weather
कोलकाता का मौसम(kolkata weather today) इस वक्त क्रिकेट फैंस के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। पिछले दो दिनों से यहां रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 22 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट और 23 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  आज भारी वाहनों के लिए बंद रहेगी टनकपुर-पिथौरागढ़ सड़क

बारिश की संभावना: 80%
बादल छाए रहने की संभावना: 78%
शाम को भी बारिश के आसार
इसलिए, मुकाबले के दौरान रुकावट आने की पूरी संभावना है। ईडन गार्डन्स के क्यूरेटर सुजन मुखर्जी और उनकी टीम ने एहतियात के तौर पर पिच को पूरी तरह से ढककर रखा है।

अगर बारिश ने बाधा नहीं डाली तो फैंस को हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों टीमें यहां पहले गेंदबाजी करने को प्राथमिकता देंगी। हालांकि अगर बारिश ज्यादा हुई तो डकवर्थ-लुईस नियम (DLS) लागू हो सकता है और मैच का नतीजा प्रभावित हो सकता है। अब देखना होगा कि ईडन गार्डन्स की पिच और कोलकाता का मौसम इस रोमांचक मुकाबले को कितना प्रभावित करते हैं।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999