पुलिस की दबिश में बुजुर्ग महिला की मौत, SSP ने किया 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर

खबर शेयर करें -

 

पुलिस की छापेमारी के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत

ऊधमसिंह नगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नानकमत्ता में एक पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने बड़ी कार्रवाई की है।

SSP ने किया 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए 4 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। दरअसल, यह पूरा मामला 28 मार्च का है। कोतवाली नानकमत्ता पुलिस की एक टीम पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त कुलदीप सिंह उर्फ़ बंटी की गिरफ्तारी के लिए ग्राम ‘सिद्धा नवदिया’ पहुंची थी।

यह भी पढ़ें -  नव वर्ष पर सड़क हादसों में चार की मौत -सलड़ी के समीप ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर

पुलिस की दबिश में बुजुर्ग महिला की मौत

दबिश के दौरान वहां एक बुजुर्ग महिला पहुंची, जिसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और वह जमीन पर गिर गई। आनन-फानन में पुलिस और परिजनों द्वारा महिला को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ओर से बुजुर्ग को धक्का-मुक्की में चोट आई। जिस वजह से उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें -  रामनगर- फेसबुक पर हिंदू बनकर दूसरे समुदाय के युवक ने युवती से की शादी,पता चलने पर हिंदू संगठनों ने किया बवाल

मामले की जांच जारी

घटना के बाद इलाके में तनाव और मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊधमसिंहनगर एसएसपी ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए दबिश टीम में शामिल 4 पुलिसकर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक, पार्षद के भाई समेत 15 लोग घायल, किसी की नाक तो किसी के हाथ नोंचे
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999