विधानसभा चुनाव में इस बार चुनाव आयोग ने 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों व दिव्यांगों को घर बैठे मतदान की सुविधा दी

खबर शेयर करें -

विधानसभा चुनाव में इस बार चुनाव आयोग ने 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों व दिव्यांगों को घर बैठे मतदान की सुविधा दी है। जनपद बागेश्वर की दोनों विधानसभा में अपसेंटी वोटरों को मतदान कराने के लिए 02 फरवरी से 06 फरवरी तक 43 पोलिंग पार्टियों ने घर-घर जाकर दिव्यांगों व बुजुर्गों से वोट डलवाए। जीवन में पहली बार बुजुर्गों व दिव्यांगों ने घर पर ही वोट डाला। बूथ तक जाने में असमर्थ दिव्यांगों व बुजुर्गों ने घर पर ही वोट डाला और चुनाव आयोग की सराहना की। कहा कि यह सुविधा देकर चुनाव आयोग ने अच्छा काम किया है। मतदाताओं के साथ ही पोलिंग पार्टियों का भी पहली बार घर-घर जाकर वोट डलवाने का अनुभव रहा। तहसीलों से पार्टियों को संबंधित एसडीएम व तहसीलदार ने रवाना किया था। आर.ओ./उपजिलाधिकारी बागेश्वर हरगिरि, कपकोट पारितोष वर्मा ने बताया कि पोस्टल बैलेट से दिव्यांग व बुजुर्गों से घर-घर जाकर मतदान कराया गया। तहसील बागेश्वर व कपकोट से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा बागेश्वर में 814 दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग (अपसेंटी वोटर) में से 780 व विधानसभा कपकोट में 443 में 421 अपसेंटी वोटरों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मत का प्रयोग किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने की प्रतिबंधित पॉलीथिन के गोदाम में छापेमारी, मची भगदड़
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999