हाथी ने किया वाहन चालक पर हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

खबर शेयर करें -



ऋषिकेश में हाथी ने वाहन चालक पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है।


घटना गत सुबह साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। ऋषिकेश में थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में हिल बाईपास मार्ग पर मोनी बाबा तिराहे के पास हाथी ने मैक्स वाहन पर हमला कर दिया। जिसमे चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें -  हादसे रोकने के लिए बनेंगे कैमरों से लैस चेकपोस्ट, नशेड़ी चालकों का लाइसेंस होगा निरस्त

इलाज के दौरान हुई चालक की मौत
इलाज के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सतेंद्र उर्फ सोनू निवासी पायल कॉलोनी, बिजनौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है सतेंद्र नीलकंठ महादेव की ओर सवारियों को छोड़ने के लिए जा रहा था। इस बीच तिराहे के पास हाथी ने वाहन पर हमला कर दिया।

Advertisement