ट्रेन की चपेट में आकर दलदल में फंसा हाथी, 15 घंटे बाद भी वन विभाग गायब

खबर शेयर करें -

daldal mai gira hathi udham singh nagar

उधमसिंह नगर जिले के पीपल पड़ाव रेंज के तिलपुरी इलाके में आज एक बड़ा हादसा हुआ। जंगल से गुजर रही रेलवे लाइन पर एक हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर लगते ही वह पास में बने दलदल जैसे गड्ढे में जा गिरा।

ट्रेन की चपेट में आकर दलदल में फंसा हाथी

घटना शुक्रवार रात की है। बताया जा रहा है कि पीपल पड़ाव रेंज के तिलपुरी इलाके में जंगल पार कर रहा एक हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर लगने के बाद, वह पास की एक खाई में गिर गया, जो अब दलदल में बदल गई है। हैरानी की बात यह है कि 15 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। इस बीच हाथी अब भी जिंदा है और दलदल में फंसा हुआ है

यह भी पढ़ें -  uttarakhand-ज्योलीकोट में पीलिया का कहर, दो मौतों से मचा हड़कंप

रेस्क्यू में जुटे हाथी

स्थानीय लोग गड्ढे से पानी निकालकर हाथी को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि दलदल गहरा होने के कारण हाथी को निकालना बेहद मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग और रेलवे दोनों की लापरवाही से यह स्थिति बनी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर अधिकारी समय पर पहुंचते, तो हाथी को इतनी देर तक दलदल में तड़पना न पड़ता।

यह भी पढ़ें -  मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध

रेलवे के दावों की खुली पोल

बता दें इस घटना से रेलवे के पूर्व में किये दावों की पोल साफ नजर आ रही है। रेलवे की ओर से पूर्व में दावा किया था कि जंगल से गुजरने वाली इस लाइन पर सेंसर लगे हैं जो ट्रैक पर किसी भी जानवर की हलचल को पकड़कर ट्रेन को रोक देते हैं, लेकिन इस घटना ने इन दावों की हकीकत उजागर कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने किया टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों संग खेलकर बढ़ाया उनका हौसला
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999