कालाढूंगी में हाथी का कहर: काश्तकार की मौत, एक ही दिन में दो वन्यजीव हमलों से दहशत

खबर शेयर करें -

नैनीताल जनपद के कालाढूंगी क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां हाथी के हमले में एक काश्तकार की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, कालाढूंगी के कुडाकिया चौड़ बंदोबस्ती निवासी 65 वर्षीय भूपेंद्र सिंह बाजार से सब्जी लेकर शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान जंगल के सुनसान रास्ते में अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार तहसील परिसर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल कालाढूंगी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के छोटे भाई हरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि हमले में भूपेंद्र सिंह के कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। परिवार का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से हाथियों की आवाजाही बढ़ी हुई है, लेकिन वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

यह भी पढ़ें -  , राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अल्मोड़ा की टीम द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शिविर में स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां और दवाइयां वितरण किया

वहीं, वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएफओ ध्रुव सिंह मार्तोलिया ने बताया कि टीम मौके का निरीक्षण कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना का प्रत्यक्षदर्शी नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत हाथी के हमले से हुई या किसी अन्य कारण से।

यह भी पढ़ें -  Good News : चार साल बाद फिर खुले कैलाश मानसरोवर के द्वार, 30 जून से शुरू होगी यात्रा

गौरतलब है कि इसी दिन जौलीकोट क्षेत्र में बाघ के हमले में एक महिला की भी मौत हो गई। एक ही दिन में दो अलग-अलग वन्यजीव हमलों की घटनाओं ने पूरे जिले में दहशत फैला दी है। ग्रामीणों का कहना है कि अब शाम होते ही लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं और वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999