Employment News: रेलवे में ग्रुप डी के 32 हजार पदों पर भर्ती, आगे बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

खबर शेयर करें -

whatsapp sharing button

रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025: Recruitment for 32 thousand Group D posts in RailwaysImage: Recruitment for 32 thousand Group D posts in Railways (Source: Social Media)

देहरादून: रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे ने ग्रुप D भर्ती आवेदन तिथि और फीस जमा करने की तिथियां आगे बढ़ाई हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 तय की गई थी।

Recruitment for 32 thousand Group D posts in Railways

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D के 32,438 पदों पर भर्ती का आयोजन किया है. बोर्ड ने भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। पहले ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 तय थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1 मार्च 2025 कर दिया गया है। पहली भार में अगर कोई अभ्यर्थी किसी कारणवश आवेदन करने से चूक गए थे वे अब आगामी 1 मार्च 2025 तक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें -  वेदांता ग्रुप के चेयरमैन Anil Agarwal Son अग्निवेश का निधन, कमाई का 75% हिस्सा करेंगे दान

महत्वपूर्ण तिथियाँ

भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आज ही RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 1 मार्च 2025 को ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं 3 मार्च 2025 तक फीस भुगतान कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद अभ्यर्थी 4 मार्च से 13 मार्च 2025 तक आवेदन फॉर्म में संशोधन (करेक्शन विंडो) कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें -  गौ-तस्कर गिरोह का गैंगलीडर अरेस्ट, लंबे समय से दे रहा था गौकशी की वारदातों को अंजाम

आयु सीमा

न्यूनतम आयु :- 18 वर्ष,
अधिकतम आयु :- 36 वर्ष,
आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य, OBC,EWS :- ₹500 + GST
महिलाऐं, SC, ST, PH, EBC :- ₹250 + GST

आधिकारिक वेबसाइट

रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 के लिए इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर www.rrbcdg.gov.in जाकर ऑनलाइन आवेदन करें

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं से मुलाकात कर उठाई लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की मांग
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999