एमबीबीजी छात्रसंघ चुनाव दूसरे राउंड की मतगणना पूरी, आर्यन बेलवाल इतने वोटो से आगे

खबर शेयर करें -

दो राउंड की मतगणना पूरी, आर्यन बेलवाल को 242 वोट
मेहुल शाह 164 और धीरज बिष्ट 130 वोट पर
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना जारी है। अध्यक्ष पद के लिए दूसरे राउंड की मतगणना भी पूरी हो गई है। दूसरे राउंड में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल को 96 वोट, NSUI के मेहुल शाह को 76 वोट और ABVP के धीरज बिष्ट को 45 वोट मिले हैं। पहले राउंड में आर्यन बेलवाल को 146, मेहुल शाह को 88 और धीरज बिष्ट को 85 वोट मिले थे।

दूसरे राउंड के आंकड़े जोड़ने पर अब तक आर्यन बेलवाल के 242 वोट, मेहुल शाह के 164 वोट और धीरज बिष्ट के 130 वोट हो गए हैं। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना निर्धारित राउंड के अनुसार आगे बढ़ रही है। शुरुआती दो राउंड के आंकड़ों में तीनों प्रमुख प्रत्याशियों के बीच वोटों का अंतर सामने आया है। अंतिम परिणाम सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ चौराहे पर एनएच-109 में कट खोलने, गुमटी से गोरापड़ाव तक के अन्य कटों को भी व्यवस्थित करने,सड़क चौड़ीकरण एवं गन्ना किसानों की आगामी पेराई सत्र में गन्ना ढुलान सम्बंधित समस्याओं के समाधान को लेकर एनएचएआई को सौंपा गया ज्ञापन
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999