वेदांता ग्रुप के चेयरमैन Anil Agarwal Son अग्निवेश का निधन, कमाई का 75% हिस्सा करेंगे दान

खबर शेयर करें -
vedanta-group-chairman-anil-agarwals-son-death

वेदांता ग्रुप(vedanta group) के चेयरमैन अनिल अग्रवाल (anil agarwal Son) के बेटे अग्निवेश अग्रवाल (agnivesh agarwal) अब इस दुनिया में नहीं रहे। महज 49 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। दरअसल अमेरिका में स्कीइंग (skiing accident) के दौरान वो घायल हो गए। तुरंत ही उन्हें इलाज के लिए न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां बीते दिन सात जनवरी को उनकी कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई।

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन Vedanta group anil agarwal Son agnivesh agarwal skiing accident

दरअसल सोशल मीडिया पर उनके पिता अनिल अग्रवाल ने रात को करीब 10 बजे इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “हमें लगा था कि बुरा वक्त बीत चुका है, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।” उन्होंने अपने एकलौटे बेटे को याद कर इसे अपनी जिंदगी का अंधकारमय दिन बताया। उन्होंने बताया कि बेटे से किए वादे के अनुसार वो अपनी निजी कमाई का 75% हिस्सा दान करेंगे।

यह भी पढ़ें -  स्‍मृत‍ि ईरानी के नामांकन से पहले बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत,
vedanta-group-chairman-anil-agarwals-son-death

अग्निवेश की श्री सीमेंट परिवार में हुई शादी

तीन जून 1976 में अग्निवेश अग्रवाल का जन्म पटना में हुआ था। अजमेर के मेयो कॉलेज से उन्होंने पढ़ाई की। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो साल 2001 में उन्होंने पूजा बांगर से शादी की। बता दें कि उनकी पत्नी पूजा श्री सीमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर हरि मोहन बांगर की बेटी हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में लगा कर्फ्यू, आदेश जारी , कल रहंगे स्कूल बंद,दंगाइयों को लेकर कही ये बात

इन कंपनियों में रहे डायरेक्टर

  • तेंगपानी टी कंपनी लिमिटेड
  • ट्विन स्टार इंटरनेशनल लिमिटेड
  • स्टरलाइट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड
  • स्टरलाइट इन्फ्रास्ट्रक्चर होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड
  • स्टरलाइट आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड
  • प्राइमेक्स हेल्थकेयर एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड

अग्निवेश अग्रवाल की कितनी थी नेटवर्थ?

वैसे तो अग्निवेश अग्रवाल की नेटवर्थ की कोई ऑफिशियल जानकारी सार्वजनिक रिकॉर्ड में मौजूद नहीं है। लेकिन वो देश के अमीर परिवारों में आते है। वो अग्रवाल परिवार की अरबों की संपत्ति के वारिस थे। उनके पिता करीब तीन बिलियन डॉलर यानी 27 हजार करोड़ रूपए के मालिक है। अग्निवेश एक इन्वेस्टर भी थे। वो हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनियों में निवेश करते थे।

PM मोदी बोले- ये झकझोर देने वाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अनिल अग्रवाल की पोस्ट का रिप्लाई करते हुए लिखा, “अग्निवेश अग्रवाल का अचानक चले जाना बहुत झकझोर देने वाला और दुखद है। आपके इस भावुक संदेश से आपके गम की गहराई साफ दिख रही है। दुआ है कि आप और आपका परिवार लगातार हिम्मत और ताकत पाएं। ओम शांति।”

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट की इस शर्त के साथ नंदा देवी महोत्सव पर दी जा सकेगी बकरे की बलि

अनिल अग्रवाल बिहार के सबसे अमीर व्यक्ति

साल 1976 में स्क्रैप मेटल ट्रेडिंग से अनिल अग्रवाल ने वेदांता की शुरुआत की थी। ये आज दुनिया की सबसे बड़ी नेचुरल रिसोर्स कंपनियों में से एक है। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल बिहार के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999