किसान आत्महत्या मामले में मुख्यमंत्री सख्त कुमायूं आयुक्त को मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश

खबर शेयर करें -

नैनीताल

दिनांक 10.01.2026 की रात्रि को जनपद ऊधमसिंहनगर के थाना आईटीआई क्षेत्र के निवासी श्री सुखवन्त सिंह द्वारा अपनी पत्नी व पुत्र के साथ जनपद नैनीताल के थाना काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत एक होटल में प्रवास के दौरान की गई आत्महत्या के प्रकरण, तथा घटना से पूर्व सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में मृतक द्वारा कतिपय व्यक्तियों एवं जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों पर लगाए गए गम्भीर आरोपों की निष्पक्ष जाँच हेतु उत्तराखंड शासन द्वारा आयुक्त कुमाऊँ मण्डल, नैनीताल को जाँच अधिकारी नामित किया गया है। साथ ही जाँच अधिकारी से अपेक्षा की है कि उक्त घटनाक्रम एवं वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की मजिस्ट्रियल जाँच करते हुए सुस्पष्ट आख्या यथाशीघ्र शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली में केदारनाथ मंदिर के निर्माण पर विवाद : तीर्थ पुरोहितों ने लगाए चारधाम बचाओ, धामी हटाओ के नारे

शासन के उक्त आदेश के क्रम में कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने आम जन से अपील की है कि उक्त प्रकरण के संबंध किसी भी व्यक्ति को कोई भी जानकारी, साक्ष्य आदि उपलब्ध कराने है, वह किसी भी कार्य दिवस पर उनके कार्यालय में उपस्थित होकर या दूरभाष 05942-235750 नैनीताल, 05946-225589 हल्द्वानी अथवा ईमेल [email protected] पर दे सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कोटद्वार में बोले CM, शहर में नहीं है कांग्रेस की कोई उपलब्धि, व्यक्तिगत लाभ के लिए चाहिए सत्ता
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999