पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, अन्य फरार

खबर शेयर करें -

 

उत्तराखंड में मंगलवार सुबह पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना हरिद्वार जिले  के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोलहेड़ी गांव के पास जंगल में हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे और जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए। घायल बदमाश को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

घटना की शुरुआत सुबह उस समय हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि रोलहेड़ी गांव के पास जंगल में कुछ गौ तस्कर छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पिरान कलियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को देख पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें -  UPSC से भी कठिन!, जानें क्यों ट्रेंड कर रही vishal mega mart security guard Job, कितनी है सैलरी?देखे video

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश नोशाद (35 वर्ष), पुत्र इसाक, निवासी सिकरौढ़ा, थाना भगवानपुर के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद वह मौके पर ही गिर पड़ा, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। घायल बदमाश को तुरंत रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें -  “धामी सरकार के विज़न से सशक्त हुई ग्रामीण महिलाएं: भीमताल की ‘बाखली’ ग्राम दुकान बनी आत्मनिर्भरता की नई पहचान”

मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने अस्पताल जाकर घायल आरोपी से पूछताछ भी की। पुलिस ने जंगल और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया है, ताकि फरार बदमाशों को जल्द पकड़ा जा सके।

पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश नोशाद के खिलाफ पहले से गौ तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। उसे एक सक्रिय गौ तस्करी गिरोह का सदस्य माना जा रहा है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल – शादी के 20 दिन पहले युवती प्रेमी संग फरार, धरी रह गई धूमधाम से विवाह की तैयारियां, खोजबीन में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह घटना किसी संगठित तस्करी गिरोह से जुड़ी हो सकती है, जो लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय है। इस संबंध में सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं और विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999