हाकम सिंह रावत की दौलत देखकर STF भी हैरान, थाईलैंड से जुड़ा कनेक्शन

खबर शेयर करें -

हाकम सिंह…यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड। कहने को जिला पंचायत सदस्य रहा हाकम सिंह बेहद आलीशान जिंदगी जीने का शौकीन है। उसकी अकूत संपत्ति के बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।


एसटीएफ की जांच में जब हाकम सिंह की अकूत संपत्ति के बारे में पता चला तो उनकी आंखे भी खुली की खुली रह गईं। हाकम सिंह का मोरी के सांकरी में आलीशान रिजॉर्ट है। जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। रिजॉर्ट पर देवदार की लकड़ी लगी है, यहां नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों की आवाजाही लगी रहती है। बीजेपी नेता रहा हाकम सिंह मोरी के लिवाड़ी गांव का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां के गांव के लोगों ने श्रमदान कर बनाया खेल का मैदान

उसके उत्तरकाशी और देहरादून में आलीशान घर हैं। बताया जाता है कि हाकम ने दो शादियां की हुई हैं। एक पत्नी उत्तरकाशी और दूसरी देहरादून में रहती है। केवल उत्तराखंड और यूपी में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उसकी काफी संपत्ति है


जांच में पता चला है कि उसका थाइलैंड में पंचकर्मा का काम है। वो बार-बार विदेश के दौरे पर रहा है। पिछले कुछ समय में वह करीब 5 बार थाईलैंड घूमने जा चुका है। एसटीएफ अब इस बात का पता लगा रही है कि वो विदेश दौरे पर अपने साथ किस-किसको लेकर गया। अंदेशा है कि वह नेताओं व अधिकारियों को खुश करने के लिए उन्हें अपने साथ ले गया होगा। इसके अलावा उसके विभिन्न बैंकों में 4-5 खाते हैं। एक्टिंग का शौकीन रहा हाकम सिंह कई गढ़वाली वीडियो में भी काम कर चुका है।

यह भी पढ़ें -  News:यहां रिश्ता हुआ शर्मसार,50 वर्षीय ताऊ ने नाबालिग से किया दुष्कर्म,दिया बच्चे को जन्म

उसके नाम पर होटल, होम स्टे और सेब के बगीचों के साथ कई बड़ी संपत्ति है। बता दें कि पेपर लीक मामले में नाम सामने आने के बाद हाकम सिंह बैंकॉक भाग गया था। शनिवार को एसटीएफ ने उसे हिमाचल भागने का प्रयास करते हुए त्यूणी के आराकोट चेकपोस्ट से हिरासत में लिया था। रविवार को हाकम सिंह की गिरफ्तारी होने के साथ ही बीजेपी ने भी हाकम सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

Advertisement