राज्य में हुआ पीसीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में बदले डिप्टी कलेक्टर

खबर शेयर करें -

सोमवार देर रात सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी ने पीसीएस अफसरों के तबादले को लेकर आदेश जारी किए। धामी सरकार ने जिलाधिकारियों और पीसीएस अफसरों के बाद पुलिस कप्तानों के तबादलों की कसरत भी शुरू कर दी है। विधानसभा चुना वों के मद्देनजर सरकार कुछ अफसरों को महत्वपूर्ण जिलों की कमान सौंप सकती है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय में भी कई अफसरों के दायित्व बदले जाने तय हैं।शासन ने बंशीधर तिवारी को राज्य का नया महानिदेशक शिक्षा और राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान बनाया है। बंशीधर तिवारी राज्य सरकार के करीबी अफसर माने जाते हैं, उन्हें इसका फायदा भी मिला है। वो अब तक संयुक्त मुख्य प्रशासक, उत्तराखंड आवास और नगर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी निभा रहे थे। अपर सचिव उदयराज सिंह की जिम्मेदारी भी बढ़ाई गई है। उन्हें अपर सचिव गन्ना और चीनी का दायित्व सौंपा गया है। पीसीएस जय भारत सिंह अपर जिलाधिकारी और प्रशासन ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह भी पढ़ें -  सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, राज्य सम्पत्ति एवं प्रोटोकॉल, सचिव, विनोद कुमार सुमन ने शुक्रवार की प्रातः सर्किट हाउस,चौफुला चौराहा नहर कवरिंग, ठंडी सडक, सिंधी चौराहा पार्किंग

हरीश चंद्र कांडपाल उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं।कुंभ मेला में उप जिलाधिकारी रहे दयानंद सरस्वती को नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर कौस्तुभ मिश्रा को चमोली से हटाकर ऊधमसिंहनगर भेजा गया है। डिप्टी कलेक्टर राकेश चंद्र तिवारी को बागेश्वर से हटाकर ऊधमसिंहनगर भेजा गया है। डिप्टी कलेक्टर बृजेश कुमार तिवारी का तबादला रुद्रप्रयाग से हरिद्वार किया गया है। इसी तरह पीसीएस अफर दीप्ति सिंह को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है, वो श्रमायुक्त हल्द्वानी के पद पर थीं। डिप्टी कलेक्टर विनोद कुमार का तबादला नैनीताल से देहरादून किया गया है।

यह भी पढ़ें -  दीपावली त्यौहार के सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद में कानूनी एंव शान्ति व्यवस्था बनाये रखने एंव दीपावली त्योहार को शान्तिपूर्वक एंव सौहार्दपूर्ण मनाये जाने हेतु मजिस्टेªट तैनात
Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999