प्रदेश में महंगी हुई हेली सेवा,हल्द्वानी से आने जाने का सफर हुआ महँगा

Ad
खबर शेयर करें -

नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा उत्तराखंड में हेली सेवा को महंगा कर दिया गया है। इस बात का अनुमान बीते कुछ दिनों से लगाया जा रहा था कि जल्द ही सेवा का किराया बढ़ सकता है। लेकिन अब तक विभाग ने किराया नहीं बढ़ाया था। अब देहरादून से हल्द्वानी और हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के बीच चलने वाली हेली सेवा का किराया बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, सामने आईं तस्वीरें, रखी ये मांग

जानकारी के अनुसार देहरादून से हल्द्वानी के बीच संचालित होने वाली हेली सेवा में अब किराया ₹326 बढ़ गया है। पहले यह किराया ₹5967 था। जिसे बढ़ाकर ₹6293 कर दिया गया है। इसके साथ ही हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के बीच संचालित होने वाली हेली सेवा में ₹265 का किराया बढ़ाया गया है।

हल्द्वानी-पिथौरागढ़ के बीच पहले किराया ₹4856 था। जिसे बढ़ाकर ₹5121 कर दिया गया है। हालांकि पिथौरागढ़-देहरादून के बीच चलने वाली सेवा में किराया नहीं बढ़ाया गया है। गौरतलब है कि किराया राज्य सरकार द्वारा तय किया जाता है। खुद सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने किराए में वृद्धि होने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें -  मध्य प्रदेश पहुंचे सीएम धामी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल, नवनिर्वाचित CM को दी बधाई

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999