नहीं रहे मशहूर तमिल Actor Rajesh, 75 साल की उम्र में निधन, जानिए उनके बारे में

खबर शेयर करें -
rajnikanth with actor rajesh death

Actor Rajesh Death: तमिल सिनेमा के जाने-माने अभिनेता राजेश(Actor Rajesh Death) का गुरुवार को चेन्नई में निधन हो गया। आज सुबह उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। राजेश के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में गहरा शोक फैल गया है।

नहीं रहे मशहूर तमिल Actor Rajesh Death

राजेश की पत्नी जोन सिल्विया का पहले ही निधन हो चुका है। राजेश अपने पीछे दो बच्चे बेटी दिव्या और बेटा दीपक को छोड़ गए है। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए चेन्नई के रामपुरम स्थित उनके घर पर रखा गया है। जहां परिवार, करीबी और प्रशंसक उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  एक और पति मारा गया_ पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से कई वार किए..

टीचर से अभिनेता तक का सफर

20 दिसंबर 1949 को तमिलनाडु के तिरुवरुर जिले के मन्नारगुडी में जन्मे राजेश ने शुरुआत में एक स्कूल टीचर के रूप में काम किया था, लेकिन फिल्मी दुनिया का ख्वाब उन्हें खींच लाया। 1974 में के. बालाचंदर की फिल्म ‘अवल ओरु थोडर कथई’ से उन्होंने फिल्मों में कदम रखा था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज बदला रहेगा मौसम, विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, पढ़ लें अपडेट

150 से ज्यादा फिल्मों में निभाए अहम रोल

अपने करियर में राजेश ने 150 से भी अधिक तमिल फिल्मों में काम किया। वो हर तरह की भूमिकाओं में नजर आए—चाहे हीरो का किरदार हो, विलेन का या कोई इमोशनल सपोर्टिंग रोल। ‘अंधा 7 नाटकल’ में उनका अभिनय दर्शकों के दिलों में बस गया। उन्होंने ‘महनदी’, ‘इरुवर’, ‘नेरुक्कू नेर’, ‘रमना’, ‘कोविल’, ‘धर्मदुरई’ और ‘सर्कार’ जैसी कई मशहूर फिल्मों में यादगार किरदार निभाए।

परिवार और फिल्म से गहरा जुड़ाव

1983 में राजेश ने जोन सिल्विया वनथिरयार से शादी की, जो प्रसिद्ध समाज सुधारक पट्टुकोट्टई डेविस वनथिरयार की पोती थीं। उनके बेटे दीपक ने 2014 में फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत की। उनकी पत्नी का 2012 में निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें -  पूर्व मुख्यमंत्री के पर्वतीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर भाजपा कर रही अनर्गल बयानबाजी

राजेश वो पहले तमिल अभिनेता थे जिन्होंने 1985 में केके नगर के पास शूटिंग के लिए एक बंगला बनवाया था, जिसका उद्घाटन उस समय के मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन ने किया था।

राजेश का जाना तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए सिर्फ एक शख्सियत खोने जैसा नहीं है, बल्कि एक दौर का अंत है। उनकी विरासत उनके काम और यादों में हमेशा जिंदा रहेगी

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999