काशीपुर में गरमाया किसान आत्महत्या मामला: SSP पर लगाए गंभीर आरोप, सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

खबर शेयर करें -

cm dhami angry

उधमसिंह नगर जिले के किसान का आत्महत्या मामला गरमाने लगा है। बता दें किसान ने आत्महत्या करने से पहले उधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा समेत कई प्रॉपर्टी डीलर्स को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।

किसान ने SSP पर लगाए गंभीर आरोप

शनिवार देर रात करीब 2 बजे काशीपुर निवासी सुखविंदर सिंह ने नैनीताल के एक होटल में आत्महत्या कर ली। बता दें सुखविंदर पेशे से किसान था। सुखविंदर ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था। जिसमें उसने एसएसपी, कई पुलिस अधिकारियों और प्रॉपर्टी डीलर्स को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

यह भी पढ़ें -  Govinda Sunita On Divorce: गोविंदा-सुनीता ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, एक साथ बप्पा का किया स्वागत

सीएम धामी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। इस घटना ने उत्तराखंड पुलिस पर जनता के भरोसे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताते चलें सुखविंदर ने मौत से पहले भावुक वीडियो बनाकर सीबीआई जांच की मांग की थी।

यह भी पढ़ें -  लोकसभा चुनाव 2024 : 6779 लोग उत्तराखंड में नहीं कर सकेंगे वोट, पर लड़ सकते हैं चुनाव; पढ़ें क्या है मामला

SSP और SO पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियो में किसान ने ठगों और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही कहा था कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण उनकी जान गई है। सुखविंदर सिंह ने एसएसपी काशीपुर मणिकांत मिश्रा और एसओ पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि पुलिस अधिकारी इस मामले में शामिल हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999