किसानों ने की महापंचायत, जॉइन्ट मजिस्ट्रेट के आवास के बाहर दिया धरना

खबर शेयर करें -
किसानों की महापंचायत

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने आज सैंकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ रूडकी जॉइन्ट मजिस्ट्रेट के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध किया है। किसानों का कहना है कि चेकिंग के नाम पर चालान कर उनका शोषण किया जा रहा है।

जॉइन्ट मजिस्ट्रेट के आवास के बाहर किसानों ने दिया धरना

किसान बीते कुछ महीनों से लगातार स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि ऊर्जा निगम द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर लगाने का वो विरोध करते हैं। इसके साथ ही सीपीयू द्वारा जगह-जगह चेकिंग के नाम पर कई हज़ार रुपए के चालान करने के विरोध में साथ ही एक ज्ञापन भी जॉइन्ट मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

स्मार्ट मीटर बिल्कुल भी नहीं लगने देंगे

किसानों का कहना है कि उनको गन्ने का मूल्य कई सालों तक नहीं मिलता है। वहीं दस-दस हज़ार रुपए के चालान सीपीयू द्वारा काटे जा रहे हैं। जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर नही लगने देंगे चाहे इस के कितना ही बड़ा आंदोलन क्यो ना करना पड़े

यह भी पढ़ें -  SSC परीक्षा में चीटिंग की हाई-टेक कोशिश!, ‘मुन्ना भाई’ स्टाइल में नकल करते हुए पकड़ा गया अभ्यार्थी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999