काशीपुर एसडीएम अभय प्रताप सिंह पर खनन माफियाओं का जानलेवा हमला

खबर शेयर करें -

खनन माफियाओं का साहस इतना बढ़ गया है कि उन्होंने काशीपुर के एसडीएम अभय प्रताप सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत रही कि हमले में एसडीएम बाल बाल बच गये।

एसडीएम अभय प्रताप सिंह के गाड़ी चालक दीपक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 दिसंबर 2022 की रात्रि के 9.30 बजे जैतपुर, कुण्डेश्वरी रोड़ पर स्कूल के पास खनन में लगे वाहनों की चैंकिंग की जा रही थी। तभी हमें लगा कि कुछ लोग एक गाड़ी से हमारी गाड़ी (एसडीएम काशीपुर) की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। इसी बीच खनन के कुछ वाहन दिखाई दिये तो एसडीएम अभय प्रताप सिंह चेकिंग के लिए गाड़ी से नीचे उतरने लगे। तभी उतरते समय क्रेटा गाड़ी जो पूर्व से वहां रुकी हुई थी के चालक ने जानबूझकर एसडीएम अभय प्रताप सिंह को टक्कर मारने की नीयत से टक्कर मार दी। उक्त टक्कर से एसडीएम बाल- बाल बच गए, वहीं क्रेटा गाड़ी का चालक वहां से गाड़ी लेकर भाग गया, जिसकी गाड़ी का नं. यूके 18पी-9899 था।

यह भी पढ़ें -  नवरात्रों के दिनों मे हुआ राजपुरा में पेयजल संकट, लोगों में भारी रोष

एसडीएम अभय प्रताप सिंह

दीपक ने बताया कि उपरोक्त गाड़ी चालक ने यह कृत्य जानबूझकर किया है। जिससे कि वह अपने खनन के वाहन को निकाल सके। इस प्रकार इन लोगों द्वारा राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर खनन की चैंकिग को बाधित किया है। इसके उपरांत उक्त घटना की जानकारी एसडीएम अभय प्रताप सिंह द्वारा कुण्डेश्वरी चौकी इंचार्ज को दे दी गई थी। दीपक ने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  अवैध खनन को लेकर एसडीएम की बड़ी कार्रवाई,इतने वाहन किये सीज

दीपक कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999