भांजी के नामकरण में शामिल होने निकले थे पिता-पुत्र, रास्ते में ट्रैक्टर ने छीन ली दोनों की ज़िंदगी।

खबर शेयर करें -



किच्छा। हल्द्वानी रोड पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उसके मासूम बेटे की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों एक खुशी के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार ग्राम रजपुरा गडरिया बाग निवासी 30 वर्षीय विजय पुत्र हरप्रसाद शांतिपुरी क्षेत्र में जेसीबी चालक के रूप में कार्यरत था। सोमवार शाम वह अपने सात वर्षीय बेटे सिद्धू के साथ बाइक से नगला गेट स्थित बहन देवकी की बेटी के नामकरण समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान हल्द्वानी रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।
हादसे में विजय और उसका बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विजय के भाई अजय ने बताया कि वह काम से देर से लौट रहा था, इसी कारण विजय बेटे के साथ पहले ही कार्यक्रम में निकल गया था। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव और क्षेत्र में घटना के बाद शोक की लहर है।
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999