पिता को बाथरूम में काटा, नीले-ड्रम खरीदकर लाया, जलाने का भी था प्लान?, Blue Drum Murder Case Update

खबर शेयर करें -

 

lucknow-blue-drum-murder-son-killed-father

Lucknow Blue Drum Murder Update: लखनऊ हत्याकांड ने हर किसी को सन्न कर दिया। पैथोलॉजी लैब के मालिक मानवेंद्र सिंह की उन्हीं के 21 साल के इकलौते बेटे अक्षत प्रताप सिंह ने हत्या कर दी। अब इसी हत्याकांड को लेकर लगातार अपडेट आ रहे है। इन खुलासों ने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल आरोपी ने गोली मारकर शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपा दिए। अरोपी बेटे ने पिता के शव को बाथरूम में काटा। जिसके बाद टुकड़ों को ड्रम में भर दिया।

BLUE DRUM CASE Lucknow-son-kills-father

बेटे ने की पिता की हत्या Lucknow Blue Drum Murder Update

कुछ टुकड़ों को ड्रम में भरा तो वहीं पिता का सिर काटकर घर से 21 किलोमीटर दूर फेंक आया। खबरों की माने तो वो 10 लीटर तारपिन का तेल भी लेकर आया। अन्य हिस्सों को वो जलाने की फिराक में था। लेकिन उसे मौका नहीं मिला। बदबू ने आए इसके लिए वो लगातार स्प्रे छिड़क रहा था। अपने पिता को उसने अपनी बहन के सामने मारा। बहन को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे भी मार डालेगा।

यह भी पढ़ें -  गोल्ड लोन लेने जा रहे व्यापारी का हल्द्वानी बाजार में गिरा बैग…….. स्कूटी सवार महिला बैग लेकर हुई चंपत…… इसके बाद हुआ यह…… देखें वीडियो

वाट्सऐप ग्रुप पर लगातार करता रहा अपडेट

पिता का सिर फेंकने के बाद आरोपी ने घऱ आकर कार की सफाई की। हत्या करने के तीन दिन बाद वो पुलिस स्टेशन पहुंचा। जहां उसने अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मानवेंद्र के गायब होने के बाद मोहल्ले वालों ने एक वाट्सऐप ग्रुप भी बनाया। जिसका नाम रखा गया मानवेंद्र मिसिंग ग्रुप। हैरानी की बात ये है कि पिता का कत्ल करने के बाद भी वो अक्षत लगातार इस ग्रुप में सक्रिया था। हर दो-तीन घंटे में वो पिता से जुड़े कुछ ना कुछ अपडेट करता रहता था।

Blue Drum Murder case Update

सूर्यास्त होने की वजह से नहीं हुआ अंतिम संस्कार

बीते दिन मंगलवार को मानवेंद्र सिंह का शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। जो कि शाम को 6:30 बजे तक चला। इसी बीच घर में भी लोगों का आना-जान लगा रहा। हालांकि सूर्यास्त की वजह से अंतिम संस्कार नहीं किया गया। जिसके चलते अब बुधवार सुबह लखनऊ के भैंसाकुंड में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट शिफ्ट मामले पर भगतदा ने सीएम धामी को लिखा खत, छेड़ी गढ़वाल और कुमाऊं पर बहस

बाथरूम में काटी पिता की लाश

बता दें कि 20 फरवरी को सुबह 4.30 बजे बेटे ने पिता को गोली मारी। जिसके बाद वो कुछ देर के लिए शांत हो गया। थोडी देर बाद उसने बॉडी डिस्पोज करने का प्लान किया। इस दौरान उसने अपनी बहन को भी डराया कि अगर किसी को कुछ कहा तो वो उसे भी मार डालेगा। जैसा चल रहा है वैसे चलने दो।

बाजार से आरी और ड्रम खरीदकर लाया

बाजार से वो आरी और ड्रम खरीदकर लाया। जिसके बाद वो पिता के शव को बाथरूम में ले गया। वहां पर उसने पहले दोनों हाथ काटे। जिसके बाद पैर काटे। सभी को उसने पन्नी में पैक कर दिया। इस दौरान वो लगातार पानी चलाता रहा ताकि खून के धब्बे ना पड़े। जिसके बाद वो दोनों पार्ट को गाड़ी से कहीं ठिकाने लगा कर आ गया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर टेंपो ट्रेवलर खाई में गिरी, दो की मौत, कई घायल

पुलिस जब घऱ लेकर आई तो क्या कहा?

अक्षत के फूफा एसके सिंह भदौरिया ने बताया कि जब पुलिस उसे घर लेकर आई थी तो उसने बताया कि पापा को धोखे से गोली लगी। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। चूंकि पिता के शरीरी का वजन अधिक था तो वो पूरे शरीर को एक साथ नहीं ले जा सकता था। ऐसे में उसने अपने बचाव के लिए उसने बॉडी को बाथरूम में काटा।

मौका मिलता तो शरीर का अंतिम संस्कार भी कर देता

शव के दो हाथ और दो पैर वो पहले ही डिस्पोज कर चुका था। आधा शरीर जो बचा हुआ था उसे भी वो गाड़ी के अंदर ले जा रहा था। हालांकि दरवाजे पर कोई आ गया था। जिसकी वजह से वो शरीर डिस्पोज नहीं कर पाया। अगर उसे मौका मिलता तो वो बचे हुए शरीर का अंतिम संस्कार भी कर देता। उसने बताया कि वो तारपिन का तेल और रूम स्प्रे भी लेकर आया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999