IG अनंत शंकर की कार का एक्सीडेंट, सामने से आ रही कार ने मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

 

dehradun news

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। काली मंदिर के पास बुधवार सुबह उत्तराखंड पुलिस के IG अनंत शंकर की कार का एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है उनकी कार को विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

IG अनंत शंकर की कार का एक्सीडेंट

मिली जानकारी के अनुसार टक्कर मारने वाली कार के चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई जिस वजह से यह हादसा हो गया। गनीमत ये रही की आईजी अनंत शंकर समेत टक्कर मारने वाली वहां चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई I हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा में लापरवाही! मिर्गी पीड़ित ड्राइवर को दी बस चलाने की छूट, बड़ा हादसा होने से टला

कुंजापुरी मंदिर से दर्शन कर देहरादून लौट रहे थे IG

SDRF की टीम ने दूसरे वाहन का इंतजाम कर आईजी को सुरक्षित देहरादून की ओर रवाना किया। जानकारी के मुताबिक आईजी नरेंद्र नगर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित पासिंग परेड के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह मां कुंजापुरी मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। वहां से वापसी के दौरान देहरादून रोड पर काली मंदिर के पास उनकी कार को देहरादून की ओर से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें -  छह दिन बाद भी नहीं हुआ किसान की मौत का खुलासा, आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

ड्राइवर से पूछताछ कर रह पुलिस

टक्कर इतनी तेज थी कि आईजी की कार घूम कर दूसरी दिशा में चली गई। वहीं टक्कर मारने वाली कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आईजी की क्षतिग्रस्त कार को रानी पोखरी थाने में खड़ा कर दिया है। मामले में पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले ड्राइवर से पूछताछ कर रही है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त,कैंचीधाम ,छडा़ ,खैरना ,गरम पानी , क्षेत्र में दर्जन भर दुकानों का निरीक्षण,3 दुकानों से सैंपल भेजें लैब
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999