ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस 6 कि मौत 20 घायल

खबर शेयर करें -

दुखद ब्रेकिंग : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर आज सुबह बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 6 यात्रियों की मौत, 20 घायल,

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के गूलर बाजार के पास हरिद्वार से बदरीनाथ जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।

हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:विश्व रेबीज दिवस पर ‘हाऊल’ संस्था द्वारा टीकाकरण व जागरूकता कार्यक्रम

हादसे में 6 यात्रियों की मौत होने की सूचना है, जबकि 20 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों को एम्स ऋषिकेश और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना पुलिस के साथ गूलर, शिवपुरी और ब्यासी चौकी का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसडीआरएफ की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट की टीमों ने खाई में उतरकर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें -  Ram Mandir के लिए महाराष्ट्र की लकड़ी, गुजरात की घंटी, कर्नाटक का काला पत्थर, जानें किस राज्य से क्या आया

एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर अतिरिक्त बचाव दल भी घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999