उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: तापमान में आएगी गिरावट, 16 नवंबर का मौसम अपडेट पढ़ें

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नवंबर के महीने के साथ ही ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लग गया है। पहाड़ी इलाकों में सुबह और शाम के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग ने 16 नवम्बर के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। नक्शेदेखें

16 नवंबर को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 16 नवंबर के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो सोमवार को राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि पर्वतीय जिलों की घाटियों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसमका हाल देखें

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- सिलाई की आड़ में चरस का कारोबार! हल्द्वानी के बुटीक पर छापा, 5 किलो से ज्यादा चरस बरामद

21 नवंबर तक उत्तराखंड में शुष्क बना रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो 17 से 21 नवंबर तक राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बताते चलें नवंबर के मध्य में ठंड का असर लगातार बढ़ने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, मैदानी इलाकों में सुबह हल्की ठंड के बाद दिन में धूप राहत दे रही है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल - हाईकोर्ट ने कहा पंचायत चुनाव करवाए आयोग,दो जगह वोटर लिस्ट में नाम वाले लोगों को चुनाव के बाद होगी मुश्किल
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999