
कोटाबाग क्षेत्र में आठ दिन बिजली कटौती, सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति
रामनगर। कोटाबाग और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बिजली उपभोक्ताओं को नवंबर माह में कई दिनों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के विद्युत वितरण उपखंड (ग्रामीण), कालाढूंगी की ओर से इस संबंध में विद्युत बाधित रहने की सूचना जारी की गई है।नक्शे देखें
विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 33/11 केवी बैलपड़ाव-कोटाबाग विद्युत लाइन में तार बदलने का कार्य किया जाना है। इसके चलते 16, 18, 20, 22, 24, 26, 28 और 30 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
विद्युत कटौती से कोटाबाग बाजार, झूलाबाजार, पाटलिया, सेलसिया, मूसाबंगर, बजूनियाहल्दू, स्यात, चांदपुर, गिनतीगांव, कलियाजाला, पाटकोट, अमगड़ी, भलोन, डौन-परेवा, पातली, अमोठा सहित कोटाबाग उपसंस्थान से संचालित 11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित तिथियों पर बिजली कटौती को देखते हुए अपने स्तर से वैकल्पिक व्यवस्था कर लें और कार्य के दौरान विभाग को सहयोग प्रदान करें।
यह सूचना अधिशासी अभियंता कार्यालय की ओर से 13 नवंबर 2026 को जारी की गई है


