लालकुआं में महिला शराब तस्कर गिरफ्तार, नगर पंचायत अध्यक्ष की सूचना पर 52 पाउच कच्ची शराब बरामद

खबर शेयर करें -

लालकुआं क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने वार्ड नंबर–2 गांधीनगर में अपने घर से अवैध कच्ची शराब बेच रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 52 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की जानकारी मिली थी, जिसे उन्होंने तुरंत लालकुआं पुलिस को उपलब्ध कराया। सूचना को गंभीरता से लेते हुए लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया और मौके पर दबिश दी गई।

यह भी पढ़ें -  राज्य सरकार को बड़ी राहत!, हाईकोर्ट द्वारा पंचायत चुनाव पर लगी रोक हटी

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी गीता बिष्ट पत्नी स्वर्गीय पप्पू बिष्ट को उसके घर से अवैध कच्ची शराब के 52 पाउच के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के पास पिकअप ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर:- एक युवती की मौत दूसरी गंभीर…

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक वंदना चौहान, कांस्टेबल आनंद पुरी और कांस्टेबल तरुण मेहता शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर काम करेंगे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999