ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की सुरंग में लगी आग, मजदूरों में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना क्षेत्र के नगरासू में निर्माणाधीन सुरंग में रखे केमिकल में आग लग गई ,उस वक्त सुरंग के अंदर 44 मजदूर काम कर रहे थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ व डीडीआरए के जवानों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया और सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार रात 7:30 बजे के करीब हुआ। बताया जा रहा है कि नगरासू स्थित निर्माणाधीन टी-15 सुरंग के एक किलोमीटर के शुरुआती हिस्से में कुछ केमिकल सामान रखा हुआ था, जिसमें अचानक आग लग गई। वहां पर मौजूद मजदूरों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, परंतु आग की लपटें तेजी से बढ़ती गईं, जिससे उसपर काबू पाना मुश्किल गया। जिसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें -  एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के लोगो ने पुलवामा में शहिदो की दी श्रद्धांजलि


सूचना मिलते ही आठ बजे के आसपास एसडीआरएफ व डीडीआरएफ का रेस्क्यू दल मौके पर पहुंच गया। दल ने मशक्कत के बाद आग को बुझाया और वहां फंसे सभी 44 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केमिकल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ गोला निकासी गेट के पास मिला बनभूलपुरा निवासी युवक का सड़ा गला शव ,पोस्टमार्टम के लिए भेजा हल्द्वानी
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999