मंगल पड़ाव स्थित जिला सहकारी बैंक में लगी आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज जले फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, शॉर्ट सर्किट सहित अन्य कारणों की जांच शुरू

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के मंगल पड़ाव स्थित नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक में बुधवार आज शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग की चपेट में आने से बैंक के कई महत्वपूर्ण कागजात जल गए। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय बैंक परिसर में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें -  फूलों से सजने लगा Kedarnath dham, अंतिम चरण में तैयारियां

प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। संबंधित विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने के साथ ही आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुट गई है। पुलिस और प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मोटाहल्दू के इस ग्राम सभा से यह दिग्गज नेत्री पुनः बनी ग्राम प्रधान…… लगा बधाइयों का तांता……..
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999