हल्द्वानी में पहले कुक‌ फिर दरोगा बन होटल स्वामी से ठगें एक लाख रुपए

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। साइबर एका जाल लगातार बढ़ता जा रहा है। जो अलग-अलग पैंतरे अपनाकर लोगों को ठग रहें हैं।

जानें पूरा मामला

एक ऐसा ही ठगी का मामला सामने आया है। रेलवे कॉलोनी में रहने वाले चयन राय ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि कुछ माह पूर्व उन्होंने कोलकाता किचन नाम के होटल में कुक की आवश्यकता के लिए विज्ञापन प्रकाशित कराया था। इस पर मधुसूदन नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर कुक बनने की इच्छा जताई। इसके लिए उसने टिकट के नाम पर छह हजार रुपये मांग लिए। अगले दिन उसका फोन आया कि वह काठगोदाम के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस बार कुक दरोगा बन गया। जिसके बाद ठग ने दरोगा बन होटल स्वामी को फोन कर कुक को छोड़ने के लिए एक लाख रुपये मांगें। इसके बाद न तो कुक पहुंचा और न ही दरोगा का कोई फोन आया।

यह भी पढ़ें -  पुरानी पेंशन बहाल को लेकर आयोजित रैली में प्रतिभाग करने शिक्षक पहुंचे देहरादून

पुलिस ने शुरू की जांच

जिसके बाद ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस में तहरीर सौंपी। साथ ही जल्द कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999