आंगनबाड़ी सहायिका के पांच हजार पद भरे जाएंगे

खबर शेयर करें -


महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने की घोषणा
देहरादून। प्रदेश में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पांच हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 5115 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर समायोजित होने का समायोजन पत्र देते हुए इसकी घोषणा की।


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री ने कहा, उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर सीधे समायोजन किया गया है। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में यह एक अभूतपूर्व निर्णय है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार की मौके पर हुई दर्दनाक मौत


जो मातृ शक्ति के हित में एक व्यापक बदलाव लाएगा। इससे पहले लोक कलाकारों, उत्तराखंड महिला पहाड़ी बैंड एवं बालिका निकेतन की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक खजान दास ने की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999