
हल्द्वानी में एसएसपी मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों के बाद ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। नैनीताल रोड पर थार वाहन से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है।
पुलिस ने स्टंटबाजी में प्रयुक्त थार वाहन को सीज कर दिया है। साथ ही वाहन चालक ब्रह्मजीत सिंह के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चालक को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में दोबारा इस तरह की लापरवाही न करने की हिदायत दी।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने आमजन से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ-साथ नाबालिगों के मामलों में उनके परिजनों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी


