कोहरा बढ़ाएगा परेशानी: मौसम विभाग ने जारी किया इन जिलों के लिए अलर्ट, ताजा अपडेट पढ़ें

खबर शेयर करें -
kohra winter weather (mausam)

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में एक बार फिर कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत छह जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया छह जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो 24 दिसंबर को राजधानी देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। जिसे देखते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से यातायात के दौरान सावधानी बरतने की भी अपील की है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराकाशी में हादसा!, ट्रॉली से टोंस नदी पार कर रही मासूम तेज बहाव में बही

28 दिसंबर से बारिश-बर्फ़बारी की संभावना

मौसम विभाग की माने तो कुमाऊं मंडल के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। साथ ही आने वाले दिनों में यानी 28 और 29 दिसंबर को पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बागजाला के मालिकाना अधिकार के सवाल को विधानसभा में न उठाना लालकुआं विधायक का बेरुखी भरा व्यवहार : आनन्द सिंह नेगी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999